HomeUncategorizedकुआर बाजार में राम वनगमन, केवट संवाद का मंचन: रामलीला देखने आसपास...

कुआर बाजार में राम वनगमन, केवट संवाद का मंचन: रामलीला देखने आसपास के गांवों से पहुंचे लोग, समिति के पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

बड़ागांव के न्याय पंचायत कुआर बाजार में रविवार को रामलीला के दौरान राम वनगमन और केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनगमन और केवट के साथ हुए प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति केवट की श्रद्धा, प्रेम और समर्पण को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। पूरे रामलीला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में रामलीला समिति के अध्यक्ष गुड्डू मदनवाल, व्यवस्थापक नागेंद्र तिवारी, महामंत्री अशोक सिंह तथा संयोजक शीतला प्रसाद दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रामलीला के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular