HomeUncategorizedनिशांत कुमार बोले- UP में 2027 का चुनाव लड़ेंगे: काशी में JDU...

निशांत कुमार बोले- UP में 2027 का चुनाव लड़ेंगे: काशी में JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन कहा- योगी के नेतृत्व में NDA को मजबूत करेंगे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के रोहनिया स्थित रामलीला मैदान में रविवार को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि भी रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में JDU विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लेकिन यह चुनाव NDA एलायंस में लड़ा जाएगा। यूपी के विकास की गति को मजबूती देने का काम करेगा।

मेरे पिताजी ने बिहार में जो काम किया है। जो एक मॉडल तैयार किया है। उस मॉडल को यहां पर भी लागू करें। यहां योगी आदित्यनाथ जी भी खुद विकास कर रहे हैं। हम लोग उनके साथ हैं। हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। ताकि उत्तर प्रदेश में विकास की जो गति है, उसे मजबूती मिले।

NDA का घटक दल बनकर लड़ेंगे यूपी में चुनाव

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए आए हैं। अभी 2027 में जो विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

उसमें हम उतरने का सोच रहे हैं। हम एक एनडीए के घटक दल के रूप में यहां पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि एनडीए के घटक दल के रूप में हम चुनाव लड़ें। मेरे पिताजी की जो विचारधारा है। उसको हम जन-जन तक पहुचाएं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार की तरह जनता और महिला सशक्तिकरण के लिए यूपी में भी काम करेगी। इसके लिए हम NDA का घटक दल बनकर यूपी सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे।

उनके साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम यूपी में अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इसलिए यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके लिए आज यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है।

निशांत कुमार ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

मंच पर पहुंचे निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने गदा और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सम्मेलन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बिहार और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के बाद निशांत कुमार ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गए। वहां बाबा का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular