चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन संतोष यादव ने शुक्रवार को वाराणसी और आसपास के इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वाराणसी रोपवे परियोजना, रिंग रोड फेज-3 में गैमन इंडिया के काम, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही टोल प्लाजा और आजमगढ़ रिंग रोड साइट का निरीक्षण किया।
ढेरही टोल प्लाजा पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे फोरलेन न बनने के बावजूद टोल वसूली का विरोध कर रहे थे और मुआवजे के साथ ब्याज की मांग कर रहे थे। यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही किसान नेताओं से बातचीत कर नियमानुसार फैसला लिया जाएगा।
ढेरही टोल प्लाजा पर NHAI चेयरमैन संतोष यादव का टोल प्लाजा संचालक मनीष पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर निलेश उपाध्याय, शक्ति, मिथलेश, ज्ञानेश और सूरज समेत टोल प्लाजा की पूरी टीम मौजूद थी।




