चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी के कूरसातों बिजली उपकेंद्र पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बिजली उपकरणों, मशीनरी और कार्यस्थल की विधि-विधान से पूजा की।
कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, कार्यस्थल की सुरक्षा और लगातार बिजली सप्लाई की कामना की। पूजा के दौरान उपकेंद्र परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।
कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए बिजली उपकरणों के सही संचालन और ग्राहकों को अच्छी बिजली देने का संकल्प लिया।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर एसएसओ दीपक मौर्या, एसएसओ सुनील मौर्या, एसएसओ अवध नारायण, विद्या प्रकाश और यशवंत समेत कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।




