HomeUncategorizedBHU में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार: 6 लाख...

BHU में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार: 6 लाख रुपए में आशा बहु को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने का दिया था लालच

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर 6 लाख हड़पने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद सुनवाई न होने पर पीड़िता विनीता गुप्ता ने कोर्ट का सहारा लिया था।

जिसके बाद सिगरा पुलिस ने 29 जुलाई को विनोद गुप्ता और चंद्रमणि शर्मा पर FIR दर्ज की थी। पुलिस ने आज चंद्रमणि शर्मा को गिरफ्तार किया है। विनोद गुप्ता अभी भी फरार है।

सहायक प्रोफेसर की नौकरी का दिया ऑफर

पीड़िता विनीता गुप्ता ने कोर्ट को बताया था कि वह आशा बहु है। और भेलूपुर इलाके में रहती थी। वहां उसके पड़ोसी विनोद गुप्ता ने उसे बताया की एक व्यक्ति को वह जानता है। जो उसके जॉब अच्छी जगह लगवा देगा। इसके बाद वह उसे लेकर साल 2023 में सिगरा थानाक्षेत्र के सोनिया इलाके में मालती फाइनेंस सोल्यूशन लिमिटेड के ऑफिस ले गया। जहां चंद्रमणि शर्मा से मुलाकात हुई।

विनीता ने बताया कि चंद्रमणि ने मेरे डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद बताया कि आप को सहायक प्रोफेसर की नौकरी बीएचयू में लगवा देंगे। लेकिन उसके लिए 6 लाख रुपए लगेंगे। मैंने उन कई बार में पैसा दिया। और मुझे 31 अक्टूबर 2023 को एक नियुक्ति पत्र दिया। जिसे लेकर बीएचयू पहुंची तो वहां उसे फर्जी बताया गया। इसके बाद दो साल तक मुझे चंद्रमणि और विनोद भरमाते रहे।

सीपी को भी की थी शिकायत

विनीता ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार थाने पर की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसमें सीपी मोहित अग्रवाल को 25 जून 2026 को लेटर लिखा था पर मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। जिसके बाद कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने का आदेश करवाया और जुलाई 2026 में मुकदमा दर्ज हुआ है।

शिवाकांत मिश्रा ने बताया – पुलिस ने चंद्रमणि शर्मा को उसके कार्यालय से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसे संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular