चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के पिंडरा विकासखंड में स्थित कम्पोजिट विद्यालय भाई के परिसर में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्कूल परिसर में पानी जमा होने से बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही, विद्यालय में बच्चों की खेलकूद गतिविधियां भी पूरी तरह ठप हो गई हैं।
छात्र-छात्राओं को परिसर में बहुत सावधानी से चलना पड़ रहा है। अभिभावकों ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। स्कूल परिसर में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि स्कूल परिसर से जमा पानी की तुरंत निकासी कराई जाए। उन्होंने स्थायी पानी निकासी की व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके।



