चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को मड़ाव के अशरफी नगर फेज-2 में 27.64 लाख रुपये के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस काम में इंटरलॉकिंग सड़क और ड्रेन का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना साल 2025-26 की निधि के तहत हो रही है। इसमें प्रेमशीला चतुर्वेदी के मकान से सत्यदेव तिवारी के मकान तक 219.80 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क और सीके ड्रेन बनाई जाएगी। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कर रहा है।
इस मौके पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। कॉलोनी के लोगों ने विधायक का स्वागत किया।
कार्यक्रम में डॉ. उमेश पटेल (प्रदेश महासचिव), मानस सिंह (जिलाध्यक्ष युवा मंच), अभिमन्यु सिंह (वरिष्ठ युवा नेता), अखिलेश देवराज पटेल (जिला उपाध्यक्ष), बसंत लाल पटेल (विधानसभा अध्यक्ष), राजकुमार कश्यप (कार्यालय प्रभारी), ग्राम प्रधान प्रकाश कुमार गौंड, प्रदीप पटेल, भीम पटेल, विनोद पटेल और गोविंद पटेल मौजूद रहे। अवर अभियंता अनुज मौर्य, सहायक अभियंता राहुल चतुर्वेदी और ठेकेदार संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।



