चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्राचीन चंद्रावती माता मंदिर के प्रांगण में 50 साल पुराना चिलबिल का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। यह घटना कल शाम लगातार हो रही बारिश के दौरान हुई।
पेड़ गिरने से मंदिर का गेट और बाउंड्रीवाल टूट गई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कई ग्रामीण मंदिर के प्रांगण में बैठे थे। पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही सभी लोग तुरंत इधर-उधर भाग गए।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मंदिर की चारदीवारी को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के दौरान मंदिर प्रांगण में लगी मिनी मार्क्स लाइट भी पेड़ की चपेट में आने से टेढ़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की टूटी हुई बाउंड्रीवाल और मिनी मार्क्स लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। मांग करने वालों में प्रमोद पांडे, कृष्णानंद पांडे, वंशराज सिंह, अशोक पांडे, विक्की पांडे, गुड्डू पांडे और जय राम शिव शंकर जैसे कई ग्रामीण शामिल हैं।



