HomeUncategorizedSAREC में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रवेश शुरू: UPTAC के सातवें राउंड में...

SAREC में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रवेश शुरू: UPTAC के सातवें राउंड में आवेदन का आखिरी मौका

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

Oplus_16908288

सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (SAREC) में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) के सातवें राउंड के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पावर सिस्टम, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट ग्रिड, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में अध्ययन और रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।

कॉलेज का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग विद्यार्थियों को प्रयोगशाला आधारित शिक्षा, प्रोजेक्ट और विभिन्न तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित करता है। विभाग पारंपरिक तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड और आधुनिक ऊर्जा तकनीकों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

कॉलेज के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार मौर्य के अनुसार, विभाग विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप आधुनिक विषयों की जानकारी देने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।

प्रवेश सीटों की उपलब्धता और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। इच्छुक अभ्यर्थी UPTAC के सातवें राउंड की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular