चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी के पिंडरा तहसील के गहुरा ग्राम सभा में प्रेम नगर मार्केट से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर लगातार जलभराव बना हुआ है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को अधिक समस्या हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से विद्यालय आना-जाना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे बच्चों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी के लिए कोई नाला या उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।



