HomeUncategorizedवाराणसी में घर का छज्जा टूटने से अधेड़ की मौतः कपड़े सुखाने...

वाराणसी में घर का छज्जा टूटने से अधेड़ की मौतः कपड़े सुखाने छत पर गया था, प्लास्टर के साथ 20 फीट नीचे गिरा

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराने कांशीराम आवास योजना में गुरुवार शाम जर्जर छज्जा टूटने से 52 साल के युवक शीतल उर्फ शतालू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था, तभी तीसरे तल का छज्जा अचानक भरभराकर टूट गया। हादसे में वह दूसरे तल पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब तीन घंटे चले इलाज केबाद रात 8:30 बजे उसकी मौत हो गई।

शीतल पुराने कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 61, कमरा नंबर 11 में परिवार के साथ रहता था और मजदूरी करके घर चलाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद आवास परिसर के जर्जर भवनों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
कपड़े सुखाने छत पर गया था, अचानक टूटा छज्जा

गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे शीतल कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान तीसरी मंजिल का पुराना और जर्जर छज्जा अचानक टूट गया। मलबे के साथ शीतल दूसरे तल पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रात करीब 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम

शीतल की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले शीतल की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पीछे तीन बेटे और एक बेटी हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कांशीराम आवास योजना में बने पुराने भवनों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि परिसर में कई इमारतों के छज्जे और दूसरे हिस्से लंबे समय से जर्जर हालत में हैं।
लोगों ने जर्जर भवनों के सर्वे की मांग की

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे आवास परिसर का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी जर्जर छज्जों और भवनों की पहचान कर समय रहते मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि दोबारा किसी की जान खतरे में न पड़े। सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular