HomeUncategorizedवाराणसी में 25 साल लगातार प्रधान रहे राजाराम का निधनः पांच बार...

वाराणसी में 25 साल लगातार प्रधान रहे राजाराम का निधनः पांच बार रहे प्रधान, 80 की उम्र में निधन

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के राजातालाब तहसील क्षेत्र स्थित मिल्कीचक गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव का मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राजाराम यादव ने वर्ष 1971 से 1995 तक, लगभग 25 वर्षों तक लगातार पांच बार ग्राम प्रधान का पद संभाला था। अपने सादगीपूर्ण और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और ग्रामीणों के बीच उनकी एक विशेष पहचान थी।

उनके निधन की सूचना मिलते ही वर्तमान ग्राम प्रधान पार्वती यादव, जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, दर्शन यादव, सपा नेता सुधीर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उनके आवास पर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने राजाराम यादव के व्यक्तित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजाराम यादव अपने पीछे दो पुत्र, भैयालाल यादव और कृष्ण कुमार उर्फ बबलू यादव, छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर परंपरानुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें छोटे पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ बबलू यादव ने मुखाग्नि दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular