HomeUncategorizedबिहार की जीत भाजपा के पतन की शुरुआत-अजय रायः वाराणसी में बोले-...

बिहार की जीत भाजपा के पतन की शुरुआत-अजय रायः वाराणसी में बोले- अब यूपी की बारी, PM को बेबकूफ बना अफसर चला रहे सरकार

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बिहार के चुनावी नतीजों को भाजपा के पतन की शुरुआत बताया। दावा किया कि इसका असर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2032 के वाराणसी के स्थानीय चुनावों में भी दिखेगा। साथ ही NEET परीक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।

नितिन नवीन बूथ हारे, कांग्रेस समर्थित पार्टियां जीतीं

नितिन नवीन अपना बूथ हार गए, कांग्रेस की समर्थित पार्टियां बिहार और मध्य प्रदेश में जीती हैं। ये जीत अब बड़ी होगी। NEET परीक्षा को लेकर कहा कि पीएम को दोबारा हुई परीक्षा की तारीख गलत बताई गई। सरकार पीएम नहीं बल्कि अधिकारी चला रहे हैं। अधिकारी प्रधानमंत्री को बेबकूफ बना रहे हैं।

बताया कि प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के छात्र-युवा आंदोलन का ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। दावा किया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लाखों छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, शोधार्थी और बेरोजगार युवा शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, राशन कोटेदारों, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। उनका क्या भरोसा जिन पीएम की पत्नी गली गली घूम रही है, अपनी बीबी पर ध्यान तक नहीं दिया है।
8 अगस्त को प्रयागराज में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने आवास पर 8 अगस्त को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा छात्रों की गूंज अभियान छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।
इसकी शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई, जहां पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद देहरादून में भी अभियान को व्यापक समर्थन मिला और अब इसका अगला चरण प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

यह केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों के लिए सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच होगा। कार्यक्रम में छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी समस्याएं, सुझाव और भविष्य से जुड़े सवाल रख सकेंगे।
‘पेपर लीक और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा’

अजय राय ने कहा कि आज प्रदेश का युवा पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, रिक्त पदों पर

नियुक्तियों में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से सबसे अधिक प्रभावित है। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन बार-बार परीक्षाएं निरस्त होने और पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनका भविष्य संकट में पड़ जाता है।

राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक युवाओं की आवाज उठाते रहे हैं और यह अभियान उसी संघर्ष का विस्तार है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सभी छात्र संगठनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं

‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सिर्फ निचले स्तर पर कार्रवाई हुई’

पत्रकार वार्ता के दौरान अजय राय ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करती रही है। उनका कहना है कि अब तक कार्रवाई केवल निचले स्तर तक सीमित दिखाई दे रही है, जबकि शीर्ष स्तर पर जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने नृपेंद्र मिश्रा, डॉ. अनिल मिश्रा, गोविंद देव गिरी और चंपत राय बंसल की भूमिका की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular