ब्यूरो रिपोर्ट : आशु खरवार

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गए

इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं महोदय द्वारा पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव व पीआरओ चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।



