HomeUncategorizedवाराणसी में किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाया,वायरल करने की धमकी देकर...

वाराणसी में किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाया,वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : रोहित चौरसिया

बनारस। वाराणसी के कपसेठी थानाक्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी से 6 महीने तक गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने ननिहाल गयी थी जहां आरोपी ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। यही वीडियो दिखाकर युवक और उसका दोस्त उसके 6 महीने दुष्कर्म करते रहे। फिलहाल पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता की मां ने बताया- उसकी बेटी अपने ननिहाल गयी थी। यहां एक युवक ने उसका नहाते हुए का वीडियो बना लिया। साल 2024 ननिहाल गयी युवती का या अश्लील वीडियो दिनेश उर्फ बखेडू ने बनाया था। इसके बाद क्षेत्र की ही एक विवाहिता मुस्कान के माध्यम से मेरी बेटी को उसने मिलने को बुलाया था।

वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की मां ने बताया- यहां दिनेश ने उसका नहाने का अश्लील वीडियो उसे दिखाया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे बार-बारे बुलाने लगा। जिसपर उसके दोस्त कृष्ण कुमार ने भी दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दोनों उसे हर दस दिन में बुलाते थे और उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular