HomeUncategorizedवाराणसी में अजय राय के करीबी पर छेड़खानी-लूट की FIR, महानगर अध्यक्ष...

वाराणसी में अजय राय के करीबी पर छेड़खानी-लूट की FIR, महानगर अध्यक्ष ने कहा-फर्जी मुकदमा कराया गया

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी अमित पाठक और आनंद पांडेय पर छेड़खानी, लूट का मुकदमा किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस वाराणसी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पीड़ित महिला पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। अपने साथियों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन की बात कही है।

जानिए प्रकरण

सराय गोवर्धन चेतगंज की रहने वाली महिला ने अमित पाठक और आनंद पांडेय पर लूट, धमकी, छेड़खानी के मामले में चेतगंज थाने में केस दर्ज कराया। बताया-हथुआ मार्केट में उसने दिवंगत डॉक्टर संजय राय और पूनम सिंह से दुकान नंबर 33 किराए पर लिया था, जिसमें वह अपना बुटीक चला रही थी।तय समय पर अपना किराया देती थी कोविड काल के दौरान डॉक्टर संजय सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से ही अमित पाठक और आनंद पांडेय उससे जबरन रंगदारी वसूलने लगे।

रोज रोज बढ़ती डिमांड पर रंगदारी देने से इनकार करने पर दोनों धमकी देने लगे। अमित पाठक और आनंद पांडेय की करतूत लोकल पुलिस को बताई लेकिन दोनों की दबंगई के आगे पुलिस भी मौन थी।3 मई 2024 को दोनों मेरी दुकान का ताला तोड़कर सामान लूटने लगे। मैंने और मेरी बेटियों ने विरोध जताया तो छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों ने दुकान में मौजूद सारा सामान लूट लिया और दुकान पर अपना ताला लगा दिया। आर्थिक नुकसान होने से कर्ज भी बढ़ता गया। भुखमरी की नौबत आ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular