HomeUncategorizedलंका पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, 35 सिलेंडर बरामद,...

लंका पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग का किया भंडाफोड़, 35 सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट: आशीष कुमार चौबे

वाराणसी: शहर और ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैलते अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस रिफिलिंग केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुल 35 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 34 घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा मौके से अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले चार उपकरण, एक थ्री व्हीलर वाहन, दो मैन्युअल मापन मशीन और दो इलेक्ट्रॉनिक मापन मशीन भी जब्त की गईं।

लंका पुलिस को बीते कुछ दिनों से अवैध गैस रिफिलिंग की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी आधार पर आज छापेमारी की गई, जिसमें दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के बाद बरामद उपकरण और सिलेंडरों की जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह जिला पूर्ति कार्यालय के निर्देश पर मौके पर पहुंचे और सारी सामग्री की सूची बनाकर आगे की जांच शुरू की गई।

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह लोगों की जान और माल के लिए भी गंभीर खतरा है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार छापेमारी जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular