ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : रोहित चौरसिया

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर रात्रि में चारों प्रहर की आरतियों के दौरान बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन सतत चलता रहेगा। मंदिर न्यास की ओर से दर्शन-पूजन और आरतियों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोर में 3:15 बजे मंगला आरती समाप्त होने के बाद 3:30 बजे से दर्शनार्थियों के लिए कपाट खुल जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ का झांकी दर्शन सततa चलता रहेगा।
जानिये कब-कब होगी बाबा की आरती…
- मंगला आरती
प्रातः 2:15 बजे पूजा आरम्भ होगी।
प्रातः 3:15 बजे आरती समाप्त होगी।
प्रातः 3:30 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा। - मध्याह्न भोग आरती
प्रातः 11:40 बजे पूजा आरम्भ होगी।
मध्यान्ह् 12:20 बजे पूजा समाप्त होगी।

3 चारों प्रहर की आरती
प्रथम प्रहर- रात्रि 9:30 बजे शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी होगी। इस दौरान झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
रात्रि 10:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 12:30 बजे समाप्त होगी।
द्वितीय प्रहर- रात्रि 01:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 02:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
तृतीय प्रहर- प्रातः 03:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 04:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
चतुर्थ प्रहर- प्रातः 05:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 06:15 बजे समाप्त होगी। इस दौरान झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।।।