ब्यूरो रिपोर्ट : न्यूज़ हैक 24

इलाहाबाद। प्रयागराज के एक यूट्यूबर ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए और अपने यूट्यूब पर अपलोड किए। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज प्राप्त हुए हैं।

अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया-जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को बेचे भी थे। महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा चला रहे थे।
इसके साथ ही देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरे भी हैक करने का इन पर शक है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के चंद्रप्रकाश फूलचंद, महाराष्ट्र लातूर के प्रज्वल अशोक तेली और महाराष्ट्र के सांगली के प्रज राजेंद्र पाटिल के रूप में हुई है।
