HomeUncategorizedमदनपुरा में प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे विश्व हिंदू परिषद...

मदनपुरा में प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, प्रशासन ने दिया आश्वासन

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू

वाराणसी: मुस्लिम बाहुल्य मदनपुरा इलाके में मिले सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोक दिया। प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जांच के बाद जलाभिषेक की अनुमति देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौटे।

मदनपुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में मंदिर पिछले सैकड़ों वर्षों से बंद पड़ा था। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो वहां पूजा-पाठ शुरू करने की मांग उठने लगी। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रविवार को तीन नदियों का जल लेकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

इंग्लिशिया लाइन से मदनपुरा जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि वहां जाने से माहौल खराब होगा। ऐसे में प्रशासन को कुछ दिन का समय दें। मंदिर में पूजा-पाठ और जलाभिषेक को लेकर कोई न कोई हल जरूर निकाला जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि तीन नदियों का जल लेकर जलाभिषेक जाते समय प्रशासन ने रोक दिया। एडीएम सिटी ने जांच के लिए हमसे कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। एडीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कुछ दिन की मोहलत ली गई है। जरूरी कागजातों की जांच के बाद मंदिर में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक की अनुमति दे दी जाएगी।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular