यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

बनारस। वाराणसी में भाजपा पार्षद की चाची से बाइक सवारों बदमाशों ने चेन छीन ली। वहीं विरोध में बदमाशों ने महिला को धकेल दिया। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात की सूचना पर पीड़ित के परिजन और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। वारदात चितईपुर थाना क्षेत्र में हुई।
बदमाशों के खिलाफ कड़े करवाई की मांग
पीड़ित ब्रजबाला चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी (नासिरपुर) की रहने वाली और करौंदी के सभासद श्यामभूषण शर्मा की चाची हैं। यह घटना उनके घर के बाहर हुई। महिला के पति ब्रज भूषण शर्मा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा- चितईपुर थाने में महिला थाना प्रभारी जल्दी फोन नही उठातीं। पुलिसकर्मियों की कार्यशैली ठीक नही है। छीनी गई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

एसीपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
थानाध्यक्ष चितईपुर निकिता सिंह ने कहा- पार्षद से मिले तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य देखे जा रहे है। मामले की जानकारी होते ही भेलूपुर एसीपी ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक टीम लगा दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।