ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी: साल 2025 के पहले दिन, वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे देश से सनातन धर्मावलंबी अपने परिवार सहित बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने और सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंचे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे तक 1,10,824 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। यह संख्या रात 10 बजे तक बढ़कर 7,14,387 हो गई। घंटे दर घंटे श्रद्धालुओं की यह संख्या बढ़ती रही।
सुबह 8:00 बजे: 1,65,946
सुबह 10:00 बजे: 2,35,450
दोपहर 12:00 बजे: 2,80,971
दोपहर 2:00 बजे: 3,59,832
शाम 4:00 बजे: 4,21,489
शाम 6:00 बजे: 5,09,770
रात 8:00 बजे: 6,06,130
रात 10:00 बजे: 7,14,387
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। सुबह से ही दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन से जुड़े सैकड़ों लोग और सुरक्षा प्रबंधन में लगे कर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन मुहैया कराने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि यह बाबा विश्वनाथ की महिमा और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमाण है कि हर इस साल यहां आस्था का ऐसा सैलाब देखने को मिला है। इस बार भक्तों का उत्साह और बाबा के प्रति श्रद्धा अद्वितीय रही। नए साल पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालु इसे पूरे परिवार के साथ नया साल शुरू करने का सबसे पवित्र तरीका मानते हैं।।।