HomeUncategorizedपड़ाव-राजघाट मार्ग पर आधी रात लगा भीषण जाम, मालवीय पुल पर फंसी...

पड़ाव-राजघाट मार्ग पर आधी रात लगा भीषण जाम, मालवीय पुल पर फंसी 5 हजार गाड़ियां, एम्बुलेंस को भी नहीं मिली जाने को जगह

यूपी हेड: अमर नाथ साहू
रिपोर्ट: आशीष कुमार चौबे

वाराणसी: पड़ाव-राजघाट मार्ग मालवीय पुल पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी आधी रात भीषण जाम लगा रहा। इस जाम के झाम में फंसकर पब्लिक कराहती रही। हालात यह हो गये कि तीन किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक का समय लग गया।

देर रात लगे इस भीषण जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रही। जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठने लगे। इससे पहले गुरुवार की रात भी जाम में लोग फंसे थे, लेकिन तब पुल पर एक गाड़ी का पंचर होना बताया गया। लेकिन यही जाम शुक्रवार की रात भी लगा रहा। इस जाम में लगभग 5 हजार गाड़ियां फंसी रहीं।

जाम में हाल यह रहा कि लोग इसमें फंसकर प्रशासन को कोसते रहे। एक ओर जाम लगने पर जहां आदमपुर थाना की पुलिस के सिपाही उसे कंट्रोल करने के लिए फील्ड पर डंटे रहे। वहीं पड़ाव के तरफ से जाने वालों वाहनों का जाम कंट्रोल करने पर रामनगर थाना अंतर्गत सुजाबाद चौकी की पुलिस नदारद रही। जिसके कारण जिसे जहां जगह मिली, वह उसमें प्रवेश करता रहा। लोगो रॉंग साइड में घुसने से भी नहीं चुके। ऐसे में शहर का सबसे लंबा जाम देर रात लगा रहा।

गौरतलब है कि चन्दौली से वाराणसी जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग मालवीय पुल है। जो कि वर्तमान में जर्जर हो चुका है। इसकी मियाद वर्षों पहले ही पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके इस मार्ग से प्रतिदिन एक लाख लोग आवागमन करते हैं। इसे देखते हुए शासन के ओर से सिग्नेचर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव जारी किया गया है। जिसका काम भी तेजी से चल रहा है। संभावना है कि यह पुल 2028 तक बनकर तैयार्फ़ हो जाएगा।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular