HomeUncategorizedदशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल...

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, वैदिक रीति से मां गंगा का किया पूजन

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी: गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की संध्या आरती में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन और भव्य आरती देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए।

आरती के उपरांत गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और प्रसाद देकर स्वागत और सम्मान किया। गंगा सेवा निधि के विजिटर में राज्यपाल ने भव्य आरती के दर्शन का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती का आनंद लिया और इस दिव्य आयोजन की सराहना की।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular