HomeUncategorizedतेंदुआ की दहशत के बीच अब मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग...

तेंदुआ की दहशत के बीच अब मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग ने लिया कब्जे में

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : आशीष कुमार चौबे

वाराणसी: जिले में तेन्दुए की दहशत के बीच मिर्जामुराद इलाके में बुधवार सुबह लालपुर चट्टी के पास ज्ञानपुर माइनर नहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूखी नहर में मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। इससे पहले, स्थानीय मछुआरे धीरज को बुलाया गया, जो मछली पालन का विशेषज्ञ है। धीरज ने अपने मजबूत जाल का इस्तेमाल कर मगरमच्छ को पकड़ा और ग्रामीणों की मदद से उसे रस्सी से बांध दिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह एक वयस्क नर मगरमच्छ है, जिसका वजन लगभग 70 किलोग्राम और लंबाई करीब 5 फीट है। संभवतः यह मगरमच्छ भोजन की तलाश में नहर तक पहुंच गया। वन विभाग ने इसे चन्द्रप्रभा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में सुरक्षित छोड़ने का निर्णय लिया है।

स्थानीय लोगों के बीच मगरमच्छ के नहर में आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह मगरमच्छ सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र से आ सकता है, क्योंकि धीरज वहां भी मछली पकड़ने जाता है। हालांकि, वन विभाग ने इसे नहर से ही भटककर आने की संभावना जताई है। इस घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर वन्यजीवों के मानव बस्तियों के करीब आने की समस्या को उजागर किया है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular