HomeUncategorizedकिन्नरों के दो गुटों में विवाद, किया हंगामा, पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक...

किन्नरों के दो गुटों में विवाद, किया हंगामा, पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक पहुंचा मामला

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : आशीष कुमार चौबे

वाराणसी: किन्नरों के दो गुटों के बीच शगुन लेने के क्षेत्र को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस आयुक्त (CP) कार्यालय तक जा पहुंचा। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान CP कार्यालय के बाहर भी बवाल होता रहा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने न्याय दिलाने की मांग की।

शगुन लेने के अधिकार और क्षेत्र को लेकर दोनों गुटों में विवाद की स्थिति बनी है। दोनों गुटों का दावा था कि संबंधित क्षेत्र पर उनका अधिकार है और दूसरा गुट बिना अनुमति के वहां शगुन लेने पहुंच गया। इसे लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों गुट पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। कार्यालय के बाहर भी किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उनके झगड़े और शोरगुल से वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने दोनों गुटों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और उन्हें वापस भेज दिया। पुलिस ने दोनों गुटों से अपील की कि वे आपस में विवाद सुलझाने के लिए सौहार्दपूर्ण तरीका अपनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखें।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular