HomeUncategorizedऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रसड़ा में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा,...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रसड़ा में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर देश की सैन्य ताकत और संप्रभुता का प्रतीक है : वशिष्ठ नारायण सोनी

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा में भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम के सम्मान में रसड़ा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई। बताते चलें कि गुरुवार शाम 4 बजे
रसड़ा श्री नाथ मठ परिसर से शुरू हुई यात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए गाँधी पार्क में समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता की जय और भारत की सेना जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। रसड़ावासियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार की शाम रसड़ा में भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रसड़ा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी व महामंडलेश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी सहित अन्य लोगों ने यात्रा का नेतृत्व किया। रसड़ा पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली गई है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सैन्य ताकत और संप्रभुता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा कर सकती है।

ये लोग यात्रा में रहे सम्मिलित

श्यामकृष्ण गोयल, इकबाल अंसारी, अविनाश सोनी,अंजनी गुप्ता, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, प्रवीण सिंह, दिनेश सिंह (गोधन), दाऊद अंसारी, किशन सोनी, निखिल त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में तिरंगा यात्रा में देशभक्त शिरकत किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular