News Hack 24 https://newshack24.com News Hack 24 News Portal Sat, 15 Aug 2026 16:39:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 आईटीआई राजातालाब में स्वतंत्रता दिवस समारोह: तिरंगा यात्रा निकाली गई, देशभक्ति का माहौल https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/ Sat, 15 Aug 2026 16:39:10 +0000 https://newshack24.com/?p=7647 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी के राजातालाब-कपसेठी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर असीम देव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के बाद संस्थान के स्टाफ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके पश्चात संस्थान के स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा कपसेठी चौराहा होते हुए बाजार तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का माहौल बन गया।

इस अवसर पर संस्थान के एडमिन श्री दयाल, अनुदेशक बृजेश सिंह, कुशवाहा, संजय कुमार, विपिन कुमार जयसवार, विकास कुमार, कमलेश कुमार, प्रियंका चौधरी, निधि मौर्य सहित अन्य कर्मचारी, चपरासी, सफाई कर्मी, माली, स्टोर कीपर, लाइब्रेरियन और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

]]>
वाराणसी के नागेपुर में पुरुष कजली महोत्सव का आयोजन: गायकों ने संस्कृति और देशभक्ति का संदेश दिया https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%81/ Sat, 15 Aug 2026 16:30:48 +0000 https://newshack24.com/?p=7642 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में जश्ने आजादी दिवस की संध्या पर पुरुष कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। लोक समिति और दिहाड़ी मजदूर संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोक गायकों ने अपनी मधुर कजली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में कलाकारों ने केवल पारंपरिक कजली गीत ही नहीं सुनाए, बल्कि देशभक्ति, समाज की मौजूदा स्थिति और भ्रष्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके गीतों ने लोगों को संस्कृति और मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांझी विरासत से जुड़े सुरेन्द्र भाई, सृष्टि जन कल्याण के अध्यक्ष राजेश सिंह और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव में नागेपुर, बेनीपुर, कल्लीपुर, गनेशपुर, हरसोस, मेहदीगंज और प्रतापपुर सहित कई गांवों की टीमों के कलाकारों ने भाग लिया। लोक समिति ने सभी लोक गायक कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पूर्वांचल में कजली महोत्सव का एक विशिष्ट स्थान है, जिसे ग्रामीण गायकों ने आज भी जीवंत रखा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने कजली को हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव के अपनत्व का अहसास होता है।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि पुरुषों की तर्ज पर महिला कजली महोत्सव का आयोजन 22 अगस्त को सुबह 11 बजे लोक समिति आश्रम नागेपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नन्दलाल मास्टर, रामबचन, अनीता, आशा, सोनी, श्यामसुंदर, शिवकुमार, सुनील, अरविंद, रमेश, अंबिका, मनीषा, रामजतन और राजेंद्र सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

]]>
नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तारः फूलपुर में शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae/ Sat, 15 Aug 2026 13:13:30 +0000 https://newshack24.com/?p=7638 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

फूलपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने शादी के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग 6 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने पिता को खाना देने के बाद घर लौटी थी। लगभग आधे घंटे बाद वह टिफिन लेने दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन न तो दुकान पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद फूलपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस टीम को 14 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर कैथौली के पास घेराबंदी कर अलगू सरोज (19) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सेऊर, थाना औराई, संत रविदास नगर (भदोही) का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक फूलपुर, राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव और हेड कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता शामिल रहे।

]]>
बड़ागांव में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली: जमीन बैनामा कराने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी धमकी https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b/ Sat, 15 Aug 2026 13:06:52 +0000 https://newshack24.com/?p=7634 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

बड़ागांव में एक वरिष्ठ अधिवक्ता को जमीन का बैनामा कराने के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। अधिवक्ता ने इस संबंध में बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रसूलपुर निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल के वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। उस समय वे हरहुआ की ओर जा रहे थे और उनके ड्राइवर मनोज राय ने फोन उठाया। ड्राइवर ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा था और उन्हें बुला रहा था।

इसके बाद जितेंद्र तिवारी ने खुद फोन पर बात की। आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें गाली देते हुए कहा कि जिस जमीन का बैनामा कराया है, उसे छोड़ दें, अन्यथा जान-माल से हाथ धोना पड़ेगा। बातचीत के दौरान फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल अनिल राज त्रिपाठी बताया और फिर कॉल काट दी।

अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि इस धमकी भरे फोन के बाद उन्हें और उनके परिवार को किसी अनहोनी की आशंका है। उन्होंने पहले दूरभाष के माध्यम से सूचना दी थी, लेकिन अब उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष बड़ागांव इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र धर दुबे को सौंपी गई है।

]]>
शिवपुर में तिरंगे के साथ दिखी सामाजिक एकताः रामप्रकाश दुबे बोले- Gen-Z की राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका जरूरी https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a6/ Sat, 15 Aug 2026 12:57:12 +0000 https://newshack24.com/?p=7630 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के लोहता, गौरा बाजार और गोपुर में तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान ध्वजारोहण और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने इन कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस यात्रा में स्थानीय मुस्लिम नागरिकों ने भी भाग लिया। वहीं गोपुर स्थित बीएनएचएम अकादमी में युवाओं और नई पीढ़ी की भूमिका, जबकि जेपी महिला विद्यालय अतेसुआ में महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर संवाद हुआ।

लोहता में तिरंगे के साथ दिखी सामाजिक एकता

लोहता में आयोजित तिरंगा यात्रा में स्थानीय मुस्लिम नागरिकों सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, नीलेश दुबे, वारसी अली और दिलशाद आलम सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरा बाजार में भी निकली तिरंगा यात्रा ।

गौरा बाजार में आयोजित तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, मंडल महामंत्री डिंपल उपाध्याय और नीलेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जेन-जी को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का संदेश

गोपुर स्थित बीएनएचएम अकादमी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान रामप्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं और विशेष रूप से नई जेन-जी पीढ़ी की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता को युवाओं के भविष्य का महत्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल महामंत्री सत्यनारायण दुबे, मंडल मंत्री अशोक पटेल और नीलेश दुबे मौजूद रहे।

महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

जेपी महिला विद्यालय अतेसुआ में आयोजित कार्यक्रम में महिला शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई। रामप्रकाश दुबे ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की शिक्षा और नेतृत्व में भागीदारी जरूरी है।

स्वतंत्रता अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी

रामप्रकाश दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें केवल अवसर हासिल करने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि ऐसे अवसर पैदा करने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।

]]>
कूड़ा गाड़ी और टोटो भिड़ीं, महिला का पैर कटाः वाराणसी में एंबुलेंस को रास्ता देने में हुआ हादसा, डॉक्टर बोले- जोड़ा नहीं जा सकता पैर https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/ Sat, 15 Aug 2026 12:43:43 +0000 https://newshack24.com/?p=7625 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नदिया मार्ग पर शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी और टोटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार सब्जी विक्रेता महिला शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टोटो और डिवाइडर के बीच फंस गया था। आसपास के लोगों ने महिला को बाहर निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। टोटो में 5 महिलाएं सवार थीं, अन्य सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।

शीला वाराणसी के टिकली चितईपुर की रहने वाली है।

वह सुंदरपुर से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान सुंदरपुर नदिया मार्ग पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी भी गुजर रही थी। दोनों में टक्कर हो गई। कूड़ा गाड़ी का नंबर UP 65KT 1072 बताया गया है।
एंबुलेंस को रास्ता देने में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सड़क पर एंबुलेंस आ रही थी।

उसे रास्ता देने के प्रयास में कूड़ा गाड़ी चालक ने अपना वाहन डिवाइडर के साइड में दबाया। इसी दौरान बगल से गुजर रहे टोटो से कूड़ा गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टोटो असंतुलित हो गया और शीला का पैर टोटो व डिवाइडर के बीच फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
जांच के बाद डॉक्टर बोले- पैर नहीं जुड़ सकता

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने शीला की जांच और एक्स-रे किया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। शीला वाराणसी के टिकली चितईपुर की रहने वाली है। वह सुंदरपुर से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रही थी। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

परिवार बोला- प्रशासन इलाज में मदद करे

शीला के पिता कर्मन बिंद मंगला वाटिका में मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं।

परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। ऐसे में शीला के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल है। परिजनों ने प्रशासन से इलाज में आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवार में 3 भाई और 4 बहनें

शीला के परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। उसके पिता कर्मन बिंद मंगला वाटिका में मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। परिवार के मुताबिक, एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। ऐसे में शीला के घायल होने से परिवार के सामने इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने दोनों वाहन मौके पर खड़े कराए

हादसे की सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो और नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को मौके पर खड़ा करा दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

टोटो में 4-5 महिलाएं सवार थीं

हादसे के समय टोटो में शीला समेत करीब 4-5 महिलाएं सवार थीं। एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में कूड़ा गाड़ी को डिवाइडर की ओर दबाया गया। इसी दौरान बगल से गुजर रहे टोटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टोटो में सवार महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। शीला का पैर टोटो और डिवाइडर के बीच फंस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

बेटा बोला- हमें मुआवजा मिले और दोषियों को सजा

शीला के छोटे बेटे विकास ने कहा, ‘मेरी मां का पैर कट गया है, अब वह जुड़ नहीं सकता। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले और हमें मुआवजा मिले, जिससे मां का इलाज करा सकें।’ परिजनों के अनुसार, शीला के परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। परिवार में एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। हादसे के बाद परिवार के सामने इलाज और घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

चालक हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टोटो और कूड़ा गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

]]>
वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में आजादी का जश्न: तहसील, ब्लॉक और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण, बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4/ Sat, 15 Aug 2026 10:22:06 +0000 https://newshack24.com/?p=7620 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील परिसरों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ समारोहों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

राजातालाब तहसील परिसर में एसडीएम राजातालाब ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ आराजी लाइन और ब्लॉक प्रमुख नगीना ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। जीव इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना को दर्शाया गया।

इसी क्रम में, केआईटी में डिप्टी डायरेक्टर ने ध्वजारोहण किया। संस्थान में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

ग्रामीण क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण के साथ भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर व्यापक उत्साह देखा गया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

]]>
CP के आदेश पर 6 पर दहेज की FIR: गर्भावस्था में बहू को मारपीट कर घर से निकाला, शादी के बाद से प्रताड़ित कर रहे https://newshack24.com/uncategorized/cp-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-fir-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad/ Sat, 15 Aug 2026 09:40:29 +0000 https://newshack24.com/?p=7616 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। अरका गांव निवासी रेशमा देवी की तहरीर पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मिर्जामुराद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेशमा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

रेशमा देवी का विवाह 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सुसुवाही निवासी दीपक कुमार के साथ हुआ था। इसके बाद 26 अप्रैल 2024 को मायके में हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। रेशमा के मायके पक्ष की ओर से मोटरसाइकिल, पति को सोने की अंगूठी और करीब एक लाख रुपये कीमत का घरेलू सामान दिया गया था।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति दीपक कुमार, ससुर बबलू कुमार, सास सुनीता देवी और ननदें सोने की चेन की मांग करने लगीं। रेशमा के मुताबिक, गर्भवती होने के बाद भी दहेज की मांग जारी रही। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा गर्भावस्था के दौरान उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

पीड़िता मायके पहुंची, जहां उसने एक पुत्री को जन्म दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद ससुराल पक्ष उसे वापस ले गया। हालांकि, आरोप है कि दोबारा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और सावन 2025 में उसे फिर घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने इस संबंध में 4 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। यह मामला महिला सहायता प्रकोष्ठ, मध्यस्थता केंद्र और बाद में एसीपी राजातालाब के पास भेजा गया। लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ, दोबारा महिला पुलिस कमिश्नर वाराणसी को शिकायत पत्र दिया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने पति दीपक कुमार, ससुर बबलू कुमार, सास सुनीता देवी सहित तीन ननदो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be/ Sat, 15 Aug 2026 09:35:02 +0000 https://newshack24.com/?p=7611 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना दोपहर करीब एक बजे बंगलाचट्टी पर हुई। बाइक पर शिवपुर, वाराणसी निवासी देवेंद्र मिश्रा (45) और आशुतोष पांडेय (43) सवार थे। दोनों बनारस की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर कांवड़ियों की भीड़ भी जमा हो गई, जिससे आवाजाही और बाधित हुई और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में यातायात सामान्य हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

]]>
वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा: कचहरी से लौटते समय पकड़ा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2/ Sat, 15 Aug 2026 09:06:13 +0000 https://newshack24.com/?p=7605 चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी में शुक्रवार की रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई।

वारदात के बाद हमलावर बाइक से हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ताओं ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ता साथियों को बुलाकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित ने नामजद तहरीर नहीं दी लेकिन एक हमलावर की शिनाख्त की है।
वकील नौशाल अली ने पुलिस को बताया कि वाराणसी जिला सत्र न्यायालय परिसर में अपना चैंबर है और दीवानी-फौजदारी की वकालत करते हैं। रोज की तरह शुक्रवार को भी कोर्ट गए और कुछ कार्यवश जल्दी ही कोर्ट से निकलकर चौकाघाट की ओर जा रहे थे।

कचहरी से निकलकर अपने घर की ओर आ रहे थे और उनके साथ जूनियर अधिवक्ता रमाशंकर गुप्ता थे। कचहरी से वापस आते समय वरुणा पुल पर उन्हें कुछ लोगों ने पीछा करते हुए आवाज दी और गालियां देकर आगे बाइक लगाकर रोक लिया। दोनों लोगों को बाइक से उतरते ही पकड़ लिया।
दोनों वकीलों पर गाली गलौज करते हुए हाकी से हमला कर दिया। गर्दन दबाकर जान से करने के नियत से हम दोनों अधिवक्ता को लातघूसों से मारा पीटा। इसके बाद दोनों को पुल के नीचे लटका दिया और मारने की धमकी थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान की भीख मांगी तो छोड़कर फरार हो गए।

आरोप है कि दोनों अधिवक्ताओं से सोने की चेन और 4700 रुपये लूट ले गए। जाते समय वकीलों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसका नंबर UP65EX7706 बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह ने कहा कि ड्रेस में खुलेआम दिनदहाड़े अधिवक्ता नौशाद अली और रामशंकर से मारपीट बडा मामला है। वकीलों को समूह बनाकर पीटने वाले अभियुक्तों को छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपी कोई भी हो उसे किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। वहीं अनूप सिंह ने 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर 17 अगस्त से कचहरी में अनशन की चेतावनी दी है।

]]>