अमर नाथ साहू – News Hack 24 https://newshack24.com News Hack 24 News Portal Fri, 19 Jun 2026 17:39:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल किया बरामद https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%81/ Fri, 19 Jun 2026 17:39:18 +0000 https://newshack24.com/?p=6901 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में चेतगंज पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को सागर विश्वकर्मा नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 145/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच एवं सुरागरसी के दौरान 18 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सागर विश्वकर्मा (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी औरंगाबाद, थाना लक्सा, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि बरामद किशोरी को नियमानुसार अग्रिम प्रक्रिया हेतु संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं महिला कांस्टेबल सारिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>
तेज रफ्तार ट्रक मकान से टकराया, बाल-बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला, मौक़े पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95/ Sat, 13 Jun 2026 05:10:00 +0000 https://newshack24.com/?p=6885 ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया । रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहे के समीप शनिवार की भोर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मकान में मौजूद सभी लोग तथा ट्रक चालक सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 3 बजे एक ट्रक बलिया की ओर से रसड़ा की तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि भगत सिंह तिराहे के निकट अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दक्षिणी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि हादसे के समय मकान के बाहर या सड़क पर लोगों की आवाजाही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस को मिली सफलता https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%be/ Sat, 06 Jun 2026 09:51:51 +0000 https://newshack24.com/?p=6877 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश कुमार वलेचा

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की रामनगर पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना रामनगर में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर में मु.अ.सं. 0141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस सेल एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के दौरान महिला आरक्षी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

तलाशी और जांच के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी अमन कुमार (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शंभु सिंह, निवासी ग्राम बहुआरा गोपी सिंह, पोस्ट बहुआरा, थाना राजेपुर, जनपद पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद स्थित मेहसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र से की गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने तथा आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव, उपनिरीक्षक बाल योगेश्वर गौड़ तथा महिला कांस्टेबल पिंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।

]]>
व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की कार्यसमिति भंग, जल्द होगा पुनर्गठन https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a1/ Sat, 06 Jun 2026 06:58:04 +0000 https://newshack24.com/?p=6872 ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की वर्तमान कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए समिति को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया।
अध्यक्ष ने बताया कि समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके तहत नगर के व्यापारियों के बीच व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा तथा सर्वसम्मति से योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है। नई कार्यसमिति के गठन के बाद संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाया जाएगा, जिससे व्यापारियों की आवाज को मजबूती मिल सके।


व्यापारियों ने समिति के पुनर्गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

]]>
न्यायालय में वाद दाखिल करने से नाराज व्यक्ति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0-2/ Thu, 04 Jun 2026 13:08:11 +0000 https://newshack24.com/?p=6868 ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के हाजी कटरा बाटा गली निवासिनी एक महिला ने स्थानीय निवासी अशरफ जौहरी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासिनी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अशरफ जौहरी पुत्र अब्दुल वाहिद के विरुद्ध न्यायालय में एक वाद दाखिल किया था। इसी मुकदमे से नाराज होकर आरोपी ने 27 नवंबर 2025 को उसके घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि वह बलिया न्यायालय गई तो रास्ते में उसकी हत्या करवा देगा।

महिला का कहना है कि घटना की सूचना उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जब उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो पूर्व में चल रहे मुकदमे का हवाला देते हुए आरोपी के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गई।
पीड़िता के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर उन्हें थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन 31 मार्च 2026 को कोतवाली पहुंचने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी अशरफ जौहरी पुत्र अब्दुल वाहिद के विरुद्ध बीएनएस 64(1) बलात्कार, बीएनएस 333 गृह अतिचार, बीएनएस 351 (3) गंभीर आपराधिक धमकी जैसे मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सूत्रों की मानें तो उक्त मामले की जाँच उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ( उत्तरी चौकी इंचार्ज) कर रहे हैं।
घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो सकेगी।

]]>
न्यायालय में वाद दाखिल करने से नाराज व्यक्ति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ Thu, 04 Jun 2026 12:58:26 +0000 https://newshack24.com/?p=6864 ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के हाजी कटरा बाटा गली निवासिनी एक महिला ने स्थानीय निवासी अशरफ जौहरी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासिनी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अशरफ जौहरी पुत्र अब्दुल वाहिद के विरुद्ध न्यायालय में एक वाद दाखिल किया था। इसी मुकदमे से नाराज होकर आरोपी ने 27 नवंबर 2025 को उसके घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि वह बलिया न्यायालय गई तो रास्ते में उसकी हत्या करवा देगा।

महिला का कहना है कि घटना की सूचना उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जब उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो पूर्व में चल रहे मुकदमे का हवाला देते हुए आरोपी के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गई।
पीड़िता के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर उन्हें थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन 31 मार्च 2026 को कोतवाली पहुंचने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी अशरफ जौहरी पुत्र अब्दुल वाहिद के विरुद्ध बीएनएस 64(1) बलात्कार, बीएनएस 333 गृह अतिचार, बीएनएस 351 (3) गंभीर आपराधिक धमकी जैसे मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सूत्रों की मानें तो उक्त मामले की जाँच उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ( उत्तरी चौकी इंचार्ज) कर रहे हैं।
घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो सकेगी।

]]>
गौ तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामनगर पुलिस को मिली सफलता https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%97%e0%a5%8c-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82/ Wed, 03 Jun 2026 10:01:51 +0000 https://newshack24.com/?p=6861 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। गौ तस्करी एवं पशु क्रूरता से जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त को थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना रामनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0055/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले में वांछित सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम (28 वर्ष) निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली की तलाश की जा रही थी। लगातार दबिश और तलाश अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को चलाने और उनके आवागमन में सहयोग करता था। उसने बताया कि इस कार्य से मिलने वाले धन से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गौ तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज कुल सात मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा तथा हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौ तस्करी एवं पशु क्रूरता से जुड़े अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
वाराणसी एयरपोर्ट पर तीर्थयात्री बनकर आए 6 थाई नागरिक ₹20 करोड़ के ‘हाइड्रोपोनिक गांजे’ (वीड) के साथ गिरफ्तार https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Mon, 01 Jun 2026 14:40:14 +0000 https://newshack24.com/?p=6858 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन रंजीत यादव

बाबतपुर : वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंकॉक से आए विमान के यात्रियों की सघन जांच के दौरान कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने लगभग 19 किलो 700 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग्स की कीमत 19.70 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल 6 थाईलैंड (थाई) नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 215 बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरी थी। एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के विश्लेषण के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों को कुछ विदेशी यात्रियों की प्रोफाइल संदिग्ध लगी। संदेह के आधार पर जब कुल 7 थाई यात्रियों के समूह को रोककर कस्टम विभाग ने उनके ट्रॉली बैग्स की बारीकी से जांच और एक्स-रे स्कैनिंग की, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। तस्करों ने ट्रॉली बैग की निचली सतह को काटकर बड़ी चालाकी से इस कीमती हाइड्रोपोनिक गांजे (वीड) की खेप को छुपाया हुआ था। इस ग्रुप के 6 सदस्यों के पास से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ।पूछताछ के दौरान विदेशी तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में वाराणसी के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल ‘सारनाथ के स्तूप’ की तस्वीरें दिखाकर यह जताने का प्रयास किया कि वे सभी केवल धार्मिक यात्रा (तीर्थ) पर भारत आए हैं। हालांकि, कस्टम अधिकारियों की सख्ती और सबूतों के आगे उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। एजेंसियों का मानना है कि पवित्र तीर्थयात्रा का इस्तेमाल केवल एक कवर (मुखौटे) के रूप में किया जा रहा था।बाबतपुर हवाई अड्डे पर एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले (23 मई) को भी इसी बैंकॉक वाली फ्लाइट से आए मध्य प्रदेश के एक प्रेमी जोड़े को करोड़ों रुपये मूल्य के इसी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया था। वहीं, इससे पहले मार्च के महीने में भी तीन गुजराती यात्री बैंकॉक से ही भारी मात्रा में गांजा लाते हुए दबोचे गए थे |लगातार बैंकॉक की फ्लाइट से हो रही ड्रग्स की इस तस्करी ने खुफिया विभागों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। कस्टम अधिकारियों ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। अब इस बात की गहनता से तफ्तीश की जा रही है कि बैंकॉक से संचालित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का स्थानीय हैंडलर वाराणसी में कौन है और एयरपोर्ट के बाहर यह करोड़ों की खेप किसे डिलीवर होने वाली थी।।।

]]>
वाराणसी में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 13 आरोपी गिरफ्तार.. https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87/ Mon, 01 Jun 2026 14:32:31 +0000 https://newshack24.com/?p=6855 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी की एसओजी और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तकनीकी रूप से संचालित इस संगठित नेटवर्क से जुड़े 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन साइट, टेलीग्राम ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर लोगों को आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करते थे। गिरोह द्वारा कथित रूप से फर्जी प्रचार सामग्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम का उपयोग कर लोगों को लुभाया जाता था।
बरामदगी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
17 टच स्क्रीन मोबाइल फोन
10 लैपटॉप
1 क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल वॉलेट/लेजर
₹1350 नकद
बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को 1 जून 2026 की सुबह लगभग 5:05 बजे कैंट थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि हाइट्स के बेसमेंट से गिरफ्तार किया गया।इस कार्रवाई का नेतृत्व कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने किया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच जारी है।।।

]]>
सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की तत्परता से नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, डेढ़ किलो गांजा बरामद https://newshack24.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%93-%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/ Sat, 30 May 2026 19:00:22 +0000 https://newshack24.com/?p=6850 चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर सर्किल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की सक्रियता, सटीक सूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई के चलते चितईपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर, सुंदरपुर स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में लंबे समय से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपी गिरफ्तार

सीओ के निर्देशन में चितईपुर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संदिग्ध दुकान की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 100 पुड़िया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब डेढ़ किलो बताया जा रहा है। मौके से दुकान संचालक अजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बलिया का निवासी है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया अजीत कुमार मूल रूप से जनपद बलिया का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान अन्य तस्करों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

सीओ की कार्यशैली की हो रही सराहना

स्थानीय लोगों ने सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है। मजबूत मुखबिर तंत्र और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने की उनकी कार्यशैली से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भेलूपुर सर्किल में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच जारी

चितईपुर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

]]>