HomeUncategorizedमहाकुंभ को सकुशल निबटाकर लौटे पीएसी जवानों का हुआ सम्मान, योगदान को...

महाकुंभ को सकुशल निबटाकर लौटे पीएसी जवानों का हुआ सम्मान, योगदान को सराहा

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी: 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी को सकुशल निबटाकर पीएसी जवानों को सम्मानित किया गया। वाहिनी मुख्यालय रविंद्रालय में सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने बाढ़ राहत दल (B) और G दल के समस्त कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके योगदान की सराहना की।

सेनानायक ने जवानों से उनके अनुभव साझा करने को कहा और महाकुंभ में उनकी सेवा को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े मेले में सफल ड्यूटी संपन्न करना वाहिनी के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा, बाढ़ राहत दल की कैंप व्यवस्था को एडीजी महोदय द्वारा भी सराहा गया, जिससे वाहिनी की प्रतिष्ठा प्रदेश स्तर पर बढ़ी है।

इस अवसर पर वाहिनी बैंड टीम को 53,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सहायक सेनानायक राजेश कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। वाहिनी चिकित्सक डॉ. अबरार अहमद ने मौसम परिवर्तन से होने वाले वायरल संक्रमण और उसके बचाव के उपायों पर जानकारी दी। सम्मान समारोह में सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, दलनायक अजीत प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular