HomeUncategorizedवाराणसी में सिंगर हनी सिंह के खिलाफ शिकायतः दिदिया के देवरा… गाने...

वाराणसी में सिंगर हनी सिंह के खिलाफ शिकायतः दिदिया के देवरा… गाने पर जताई आपत्ति, गाने से समाज का माहौल हो रहा है खराब

ब्यूरो चीफ : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

बनारस। वाराणसी में सिंगर हनी सिंह और दिदिया के देवरा गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत हुई है। नेहा सिंह राठौर के विरोध के बाद वकील कमलेश त्रिपाठी ने सोमवार को आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने शिकायत पत्र लेकर जांच की बात कही है।

एडवोकेट कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा- भोजपुरी समाज की छवि को धूमिल किया जा रहा है। ऐसे गानों से देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार किया जा रहा है। बता दें अभी हाल में ही रैपर हनी सिंह का नया ट्रैक ‘Maniac’ रिलीज हुआ है। इसमें एक भोजपुरी लाइन ‘दीदिया के देवरा चढ़ावले बाटे नजरी चोली के…’ की लाइन को लेकर विवाद है। इस लाइन को गोरखपुर की रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है।

भोजपुरी में केवल अश्लीलता पेश की जा रही है

कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा- दिदिया के देवरा गाने वाले… हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोग केवल रुपए और फेमस होने के लिए भोजपुरी को बर्बाद कर रहे हैं। भोजपुरी में केवल अश्लीलता पेश की जा रही है। ये लोग भाषा, संस्कृति और मर्यादा को नष्ट कर रहे हैं। देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा- भोजपुरी के प्रति लोगों में घृणा पैदा हो रही है। हनी सिंह जैसे चर्चित चेहरे पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग क्या संदेश देना चाह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular