HomeUncategorizedव्यापार कल्याण समिति रसड़ा के व्यापारियों ने नवागत क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा का...

व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के व्यापारियों ने नवागत क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा का किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रसड़ा के नवागत क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा का गुरूवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा पहुंचकर उन्हें बुके,अंगवस्त्रम एवं फूल – मालाओं से लादकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व सीओ रसड़ा आशीष मिश्रा ने व्यापारियों से रसड़ा बाज़ार व व्यापार का का हाल जाना।

इस दौरान संरक्षक सुरेशचंद जायसवाल ने कहा कि पुलिस का सहयोग व्यापारियों को हमेशा मिलता रहता है और व्यापारी भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में सभी व्यापारियों को पूर्व की भांति सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद युनूस सहित सुरेश जायसवाल, विनोद शर्मा, गोपाल गुप्ता, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular