HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के रसड़ा नगर अध्यक्ष चुनें गए अंजनी...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के रसड़ा नगर अध्यक्ष चुनें गए अंजनी गुप्ता, व्यापारियों में हर्ष

ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य


बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के रसड़ा आगमन पर व्यापारी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गत शुक्रवार को आदर्श नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारी नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश महामंत्री अजय साहू ,रसड़ा जिला महामंत्री इकबाल अंसारी ने फूल मालाओं के साथ उनका शानदार स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री कंछल जी ने व्यापारियों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की भी समस्या आने पर यह स्थानीय नेताओं से संपर्क करें अगर इससे बात नहीं बनती है तो वह उनसे संपर्क करें। श्री कंछल जी मऊ से रसड़ा की सभा को संबोधित करने के बाद नगरा ,बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर की ओर प्रस्थान कर गए।


प्रदेश महामंत्री श्री अजय साहू जी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष के लिए अंजनी कुमार गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया ।प्रदेश अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता, ध्रुव जी जायसवाल , संदीप अग्रवाल, मोतीचंद, अशोक जायसवाल, गोपाल जी पटवा, सोनू जायसवाल, पप्पू जायसवाल, शमशेर अंसारी, जहांगीर राईन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular